आजकल लम्बी अवधि के लिये निवेश करने वालों के लिये यूलिप ULIP (Unit-Linked Insurance Plan) एक पसन्दीदा शब्द है। इसके उचित कारण भी हैं।
यूलिप निवेश का एक बहुत अच्छा जरिया है यदि आप लम्बी अवधि के लिये निवेशित रहना चहते हैं यानि 10 से 20 वर्षों के लिये । यदि आप कम अवधि के लिये निवेश करना चाहते हैं तो बेहतर है कि किसी कंसल्टेंट की सहायता से म्यूचल फंड में निवेश करें।
यूलिप और म्यूचल फंड में मुख्य अंतर है अधिभरों (charges) का ढांचा। यूलिप और म्यूचल फंड में बाकी सब समान होते हुए भी यूलिप में निवेश बेहतर हो सकता है अधिभारों में कमी के कारण । FMC फंड मेनेजमेंट चार्ज (इसकी हिंदी शायद होगी कोष प्रबंधन अधिभार) आमतौर पर यूलिप में 1.5% (किसी किसी कम्पनी में यह 0.8% तक कम होता है) होता है जबकी म्यूचल फंड में आमतौर पर FMC 2.5% के आसपास होता है।
इसीलिये लम्बी अवधि में जब आपका फंड बहुत बड़ा हो जाता है तो 1% का अंतर भी बहुत मायने रखता है और इससे यूलिप के शुरुआती खर्चों की भी आपूर्ती हो जाती है।
यूलिप और म्यूचल फंड में निवेश के दो उदाहरण लेते हैं जो कि 10% की समान दर से बढ़ रहे हैं।
एक आदमी 20 वर्ष के लिये 5 लाख रु के बीमा के साथ यूलिप प्लान लेता है जिसमें वह 1 लाख रु प्रति वर्ष निवेश करता है यदि उसका निवेश 10% की दर से बढ़ता है तो मियाद खत्म होने पर उसे रु 52,21,205/- मिलेंगे |
यही निवेश यदि म्यूचल फंड में किया जाता है और साथ में समान राशि की टर्म इंशोरेंस भी ली जाती है तो 10% की वृद्धी दर पर सभी समयोजनों के बाद मियाद खत्म होने पर रु 48,25,785/- मिलेंगे।
इस प्रकार आप देख सकते हैं कि 1% का अधिभारों में छोटा सा अंतर आपके धन को कितना अधिक बढ़ा सकता है।
यूलिप में आपको बीमा प्लान, बच्चों के प्लान तथा पेंशन प्लान भी मिल जायेंगे। आप इनमें रु 1500/- प्रति माह के न्यूनतम निवेश से भी शुरुआत कर सकते हैं। अधिकतर कम्पनियां ECS की सुविधा भी प्रदान करती हैं।








भाटिया जी - IE मे देख रहा हूं कि इस पूरे लेख मे लाइन गेप बिलकुल नही है - हर लाइन एक दूसरे मे घुसी है - शायद आप अपनी थीम मे एडिट तो नही कर सकते मगर थीम बदली जासकती है।
और ये भी होसकता है कि आप को और दूसरे वज़ीट्रों को ठीक दिखाई दे रहा हो तो शायद मेरे ब्राओज़र मे प्राबलम है।
मैं एक बहुराष्ट्रीय बैंक की “पोर्ट फोलियो प्रबंधन” के जरिये अपन निवेश करता आ रहा हूं, और यकीन मानिये यह लेख पढने से पहले तक बहुत खुश था :). अब लगता है कि बैंक वाले भाई साहब से तमाम प्रश्न पूछने पड़ेंगे. अच्छा खासा फर्क दिखाया है आपने….बहुत मेहरबानी.
क्या प्रवासी भारतीय यूलिप में निवेश कर सकते हैं?
अनुराग जी, प्रवासी भारतीयों भी यूलिप में निवेश कर सकते हैं।
शुएब जी, थीम बदल दी है, उम्मीद है अब समस्या नहीं होगी।
अब बहुत ही साफ नज़र आ रहा है - वैसे भी आप के थीम बदलने से पहले ही ये लेख मैं ने कॉपी करके ms word पर पढ लिया था

जगदीश जी,
ढेर सारा धन्यवाद!
भाटिया जी, हार्दिक धन्यवाद आपके सहयोग की अपेक्षा रहेगी। कृपया आपका ईमेल आईडी देवें।
भाटिया जी
आपने बहुत अच्छी तरह से ULIP समझाया… धन्यवाद…
मैं भी अभी-अभी चिट्ठाकार group में शामिल हुआ हूँ…कृपया मेरे ताजे चिट्ठों का अवलोकन करने का कष्ट करें…
यदि आपत्ति ना हो तो अपना ई-पता देने का कष्ट करें…
AGAR AAP MUJHE ALPAVADHI FUNDS KE BARE MEI BATAYEN TO MEHARBANI HOGI.